Membership Registration
  • office@hroe.at
  • +43 699 17113547

Project Overview

श्रीमद्भगवद्गीता में कई स्थानों पर भगवान श्रीकृष्ण ने ज्ञान की महत्ता स्पष्टतः कही है । जैसे कि --

श्रेयान्द्रव्यमयाद्यज्ञाज्ज्ञानयज्ञः परन्तप --
न हि ज्ञानेन सदृशं पवित्रमिह विद्यते --
तेषां ज्ञानी नित्ययुक्त एकभक्तिर्विशिष्यते --

HRÖ की वर्तमान कार्यकारिणी समिति यह अपना पुनीत कर्तव्य मानती है कि सनातन धर्म के महान पूर्वजों द्वारा संकलित अमूल्य ज्ञान की धरोहर को भावी पीढ़ियों तक सुरक्षित पहुँचाया जाए ।

इस परियोजना में HRÖ के तत्वाधान में श्रीमती सीता मेड़वरपु जी द्वारा छोटे बालकों को ऑनलाइन माध्यम से संस्कृत भाषा में श्लोक सिखाने का महती प्रयास किया जा रहा है । इसके लिए सीता जी एक गुरु के रूप में सम्मान की अधिकारी हैं, छोटे छोटे बालकों के माता-पिता उन्हें इस ओर प्रेरित करने के लिए प्रशंसा के अधिकारी हैं, तथा यह नन्हे बालक समस्त सनातन (हिंदु) समुदाय के स्नेह के अधिकारी हैं ।

यदि आप भी अपने बालकों को देवभाषा संस्कृत के माध्यम से सनातन शास्त्रों व भक्ति में शिक्षा दिलाने में इच्छुक हैं, या आप किसी ऐसे परिवार को जानते हैं जिनके बालक इसमें रूचि रखते हैं, तो आप हम से निस्संकोच संपर्क कर या करा सकते हैं ।


Lord Krishna has clearly stated the importance of knowledge at several places in the Srimadbhāgavadgīta. Such as:

śreyāndravyamayādyajñājjñānayajñaḥ parantapa --
na hi jñānena sadṛśaṃ pavitramiha vidyate --
teṣāṃ jñānī nityayukta ekabhaktirviśiṣyate --

The current Executive Committee of HRÖ (2026) considers it its sacred duty to safely pass on to future generations the invaluable heritage of knowledge compiled by the great ancestors of Sanātan Dharm. In this project, under the auspices of HRÖ, Mrs. Seetha Medavarapu Ji is making a significant effort to teach Sanskrit verses to young children online. For this, Seetha Ji deserves respect as a guru, the parents of these young children deserve praise to motivate them towards this direction, and these little children deserve the love of the entire Sanātan (Hindu) community.

If you too are interested in educating your children in Sanātan Shastras and devotion through the divine language Sanskrit, or you know any family whose children are interested in this, please contact us without hesitation or get us to do so.


  • Sri Rama mantra
  • Surya Dev mantra
  • Skanda Shatkam mantra
  • Sanskrit prayer
  • Lakshmi, Saraswati, Durga mantra
  • Narsimha Swamy mantra
  • Hanuman mantra

Recent Projects

See all our works that we do for our clients